हरिद्वार, मई 17 -- पीली पड़ाव ग्राम पंचायत में बंदोबस्त प्रक्रिया के विरोध में किसानों एवं खातेदारों का धरना रविवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। किसान ग्राम पंचायत भवन परिसर स्थित ब्रह्मदेवता पीपल वृक्ष के नीचे एकत्र होकर लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि वे अपनी ग्राम पंचायत में बंदोबस्त प्रक्रिया को किसी भी रूप में आगे बढ़ाए जाने के पक्ष में नहीं हैं।

धरना जारी धरने के तीसरे दिन एसडीएम हरिद्वार जितेंद्र कुमार और तहसीलदार हरिद्वार सचिन कुमार बंदोबस्त टीम के साथ धरनास्थल पहुंचे और किसानों से वार्ता की। इस दौरान ग्रामीणों की ओर से अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा गया। हालांकि किसानों ने वार्ता को बेनतीजा बताते हुए आंदोलन जारी रखने की बात कही। ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि गांव का कोई भी व्यक्ति बंदोबस्त प्रक्रिया नहीं चाहता। उन...