फिरोजाबाद, अप्रैल 29 -- विश्व हिंदू परिषद के महानगर अध्यक्ष और उनकी पत्नी से टूंडला टोल पर की गई अभद्रता करने के विरोध में धरना प्रदर्शन करने जा रहे पदाधिकारियों को पुलिस ने रोक लिया। सुबह से ही तिलक नगर छावनी बना रहा। सुबह 11 बजे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एसपी सिटी कार्यालय ले जाया गया। यहां एक घंटे तक समझाने और कर्मचारियों पर कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन देने के बाद पदाधिकारी शांत हुए। एसपी सिटी को ज्ञापन सौंपने के बाद सभी वापस लौट गए। विगत दिनों विहिप के महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा अपनी पत्नी के साथ आगरा जा रहे थे। टूंडला टोल पर कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट करते हुए पत्नी से भी अभद्रता की। महानगर अध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बुधवार को महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में पदाधिकारी और कर्मचारी टू...