गिरडीह, जून 7 -- बिरनी। प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं चिकित्सा प्रभारी के खिलाफ ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना पांचवे दिन भी जारी रहा। शनिवार को सदर प्रभारी डॉ सचिन कुमार, बीडीओ फणीश्वर रजवार एवं सीओ संदीप मद्धेशिया ने धरनार्थियों को कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना समाप्त करने का आग्रह किया परंतु धरनार्थियों ने स्पष्ट कहा कि जबतक कार्रवाई नहीं होती है तबतक धरना पर बैठे रहेंगे। सदर प्रभारी ने धरनार्थियों के सभी मांगों को एक एक कर पढ़ा एवं सीएस के द्वारा जो जवाब दिया गया था उसे धरनार्थियों के सामने रखा। सांसद प्रतिनिधि देवनाथ राणा ने कहा कि यह गोलमोल जवाब है। जांच टीम ने जिसे दोषी पाया उसपर क्या कार्रवाई हुई यह बताईए। जिसके उत्तर में सदर प्रभार डॉ सचिन ने कहा कि मैंने एवं आरसीएच पदाधिकारी ने जो भी गड़बड़ी दे...