धरना में राज सिन्हा ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना
धनबाद, मई 21 -- भारतीय जनता पार्टी ने गरभूडीह स्थित धनबाद प्रखंड कार्यालय के समक्ष भी धरना दिया। मौके पर धनबाद विधायक राज सिन्हा ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार चुनाव से पहले युवाओं, किसानों, महिलाओं और गरीबों से बड़े-बड़े वादे कर सत्ता में आई थी, लेकिन सत्ता संभालते ही उन वादों को भुला दिया गया। यह भी पढ़ें- किसानों के हक एवं अधिकार को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया धरनामहिलाओं के अधिकारों की रक्षा विधायक ने आरोप लगाया कि मंईयां सम्मान योजना के नाम पर अब जांच की आड़ में बड़ी संख्या में महिलाओं को लाभ से वंचित किया जा रहा है। कई जरूरतमंद महिलाओं का नाम अब तक सूची में शामिल नहीं किया गया है और उनके आवेदन रिकॉर्ड कार्यालयों में धूल फांक रहे हैं। महानगर जिलाध्यक्ष श्रवण राय ने भी संबोधित किया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.