धरना प्रदर्शन में बवाल के बाद सपा की बैठक आज, पढ़ाया जाएगा अनुशासन का पाठ
वरिष्ठ संवाददाता, जुलाई 26 -- समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों की रविवार को यूपी के अलीगढ़ में क्वार्सी स्थित पार्टी कार्यालय पर आपात बैठक बुलाई गई है। जिसमें सभी फ्रंटल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अनुशासन व संविधान का पाठ पढ़ाया जाएगा। कलक्ट्रेट पर हुए बवाल के बाद समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी युवा नेताओं को अनुशासन बताएंगे। कलक्ट्रेट गेट के सामने 24 जुलाई को धरना प्रदर्शन के दौरान यूथ पदाधिकारियों ने इंस्पेक्टर को दौड़ा लिया, जिसके कारण कई युवा सपा नेताओं पर मुकदमा हो गया। दो को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया। इस प्रकरण को लेकर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने आत्ममंथन किया। जिसके बाद रविवार को आपात बैठक बुलाई गई है। बैठक का उद्देश्य केवल यूथ के पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं को अनुशासन, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.