कानपुर, जुलाई 17 -- कानपुर देहात, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के प्रादेशिक मंत्री के नेतृत्व में जनपद के पदाधिकारीओं ने जनपद के विद्यालयों क्षेत्रीय इंटर कॉलेज फतेहपुर रोशनाई, बाघपुर इंटर कॉलेज बाघपुर, ताराचंद इंटर कॉलेज शिवली, लेफ्टिनेंट कर्नल शिवसिंह इंटर कॉलेज रंजीतपुर विद्यालयों का दौरा किया। यह भी पढ़ें- टीईटी अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांगशिक्षकों की मांगें प्रादेशिक मंत्री वीके मिश्र ने बताया कि 28 जुलाई को होने वाले धरना प्रदर्शन में शिक्षकों को प्रतिभाग करने के लिए आमंत्रित किया। कहाकि संगठन की प्रमुख मांगों में माध्यमिक विद्यालयों का राजकीय कारण, पुरानी पेंशन बहाली, वित्तविहीन शिक्षकों को माध्यमिक शिक्षकों की भांति कैशलेस निशुल्क चिकित्सा का लाभ, सिटिजन चार्टर को व्यावहारिक रूप से ल...