बिजनौर, फरवरी 18 -- भारतीय किसान संघ ने मेरठ पौड़ी हाईवे मार्ग को लेकर बिजनौर में हेमराज कॉलोनी चौराहे पर चल रहे आंदोलन को कुचलने के विरोध में बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। कहा कि किसान संघ के बैनर तले ग्रामवासियों का नौ महीने से लगातार अंडरपास की मांग को लेकर धरना चल रहा था, जो उनकी एक जायज मांग है। अधिकारियों से आश्वासन मिलने के बावजूद भी एनएचआई एवं जिला प्रशासन ने कुछ राजनैतिक लोगों के स्वार्थ व भूमाफिया के फायदे के लिए धरने को अमर्यादित तरीके से हटा दिया, कई थानों की फोर्स लगाकर ग्रामवासियों को रातभर नजरबंद रखा गया। हेमराज कालोनीवासियों के खिलाफ शासन स्तर पर मुकदमे दर्ज कराए गए हैं, जो निन्दनीय है। किसान संघ ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन सौंपने वालों में राजीव कुमार, राज कुमार सिंह, अशोक कुमार, देवदत्त शर्मा ...