धरना-प्रदर्शन के लिए आशा संगिनियों ने डीएम से मांगी अनुमति
आजमगढ़, सितम्बर 29 -- पवई, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आने वाली आशा एवं आशा संगिनी कार्यकत्रियों की ओर से विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर 30 सितंबर को लखनऊ में धरना प्रदर्शन आयोजित है। इस धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए उन्होंने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई के चिकित्सा अधीक्षक को पत्रक देकर डीएम से अनुमति मांगी है। समिति की ओर से दिए गए पत्र में कहा गया है कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आशा एवं आशा संगिनी बहनें लखनऊ पहुंचकर अपनी समस्याओं और मांगों को शासन-प्रशासन के समक्ष शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से रखना चाहती हैं। प्रार्थना पत्र में समिति ने आश्वासन दिया है कि कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा और प्रशासन द्वारा निर्धारित सभी नियमों एवं कानून-व्यवस्था का पालन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.