गिरडीह, मई 26 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। असंगठित मजदूर मोर्चा और भाकपा माले गिरिडीह जिला की ओर से बालमुकुंद फैक्ट्री चतरो के समक्ष चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को 12वें दिन भी जारी रहा। धरनार्थी छंटनीग्रस्त मजदूरों को काम पर वापस रखने की मांग कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- बिजली के लिए डिगवाडीह विद्युत कार्यालय पर हंगामाधरने की स्थिति मजदूर नेताओं ने कहा कि 12 दिन से चिलचिलाती धूप में धरने पर बैठे हैं, लेकिन फैक्ट्री प्रबंधन के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। मजदूरों ने कहा कि मंगलवार से वे लोग फैक्ट्री का गेट अनिश्चिकाल के लिए जाम किया जाएगा। मजदूरों ने कहा कि एक ओर राज्य और जिला प्रशासन कड़ी धूप में घर से बाहर न निकलने की सलाह दे रहा है, वहीं मजदूर अपनी पीड़ा लेकर धरने पर बैठे हैं। झारखंड सरकार और जिला प्रशासन इनके दु:खों को नजरअंदाज कर रहा है...