धरना देकर विजिलेंस टीम की कार्रवाई पर उठाएं सवाल
महोबा, अगस्त 22 -- चरखारी, संवाददाता। एंटी करप्शन टीम के द्वारा की जा रही कार्रवाई के विरोध में राजस्व कर्मचारी एकजुट हो गए है। अयोध्या की कार्रवाई को पक्षपातपूर्ण बताते हुए तहसील परिसर में लेखपालों ने धरना दिया। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तलेआयोजित धरना में लेखपालों ने एंटी करप्शन की कार्रवाई को पक्षपात पूर्ण बताया है। तहसील अध्यक्ष जितेंद्र कुमार उपाध्याय ने कहा कि 20 अगस्त को अयोध्या की तहसील में कार्यरत लेखपाल उत्कर्ष दीप के साथ हुई घटना निंदनीय है। पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जानी चाहिए। सोहवाल प्रकरण की जांच, टैप पर रोक की मांग उठाई गई। इस मौके पर लेखपाल भूपेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, संजय सचान, निखिल अग्निहोत्री, धीरेंद्र राजपूत, पंकज पटेल, मनीष कुमार, शैलेंद्र सोनी, रामकुमार, उमेश सोनकर, उदित नारायण, रवि वासुदेव, नीरज आद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.