महोबा, दिसम्बर 30 -- बेलाताल,संवाददाता। फसल बीमा में हुए घोटाले के विरोध में किसान संगठनों द्वारा आवाज बुलंद की जा रही है। बुंदेलखंड किसान यूनियन ने फसल बीमा में हुए घोटाले की जांच सहित अन्य मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन अनशन शुरु किया है। पदाधिकारियों ने अनशन में किसानों से जुड़ी मांगों को उठाते हुए जमकर नारेबाजी की। मंगलवार को बुंदेलखंड किसान यूनियन के संगठन प्रभारी बालाजी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने विकास खंड कार्यालय के सामने अनिश्चित कालीन अनशन शुरु किया है। पदाधिकारियों का कहना है कि फर्जीवाड़ा कर किसानो के साथ छलावा हुआ है। प्रधानमंत्री फसल बीमा के नाम पर नटवरलालों ने किसानों के अधिकारों पर डांका डाला है। महानगरों में बैठे नटरवलाल किसानों की भूमि पर बीमा करा क्लेम पाने में सफल हो गए। पूरे मामले में कृषि विभाग व बीमा कंपनी की मिलीभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.