प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 21 -- सेवानिवृत्त कर्मचारी, शिक्षक एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रमणि मिश्र के नेतृत्व में मंगलवार को जिले भर के पेंशनर कलक्ट्रेट में इकट्ठा हुए और अपने धरना देकर हक के लिए आवाज बुलंद की। आम सभा करने के बाद पदाधिकारियों की ओर से डीएम कार्यालय में मांग पत्र दिया गया। जिसमें पुराने पेंशनरों को आठवें केंद्रीय वित्त आयोग में शामिल करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, राशिकरण की कटौती 10 वर्ष पर बंद करने, 65 वर्ष की उम्र के बाद प्रत्येक पांच वर्ष पर पांच प्रतिशत पेंशन में वृद्धि, वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराए में छूट सहित 10 सूत्रीय मागों को शामिल किया गया है। यह भी पढ़ें- सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन ने आठ वें वेतन आयोग से पहले पेंशन पुनरीक्षण की मांग ज्ञापन देने वालों में विनोद कुमार मिश्र, जितेंद्र विहार...