गोरखपुर, मई 19 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश और शासन-प्रबंधन के बीच हुई सकारात्मक वार्ता के बाद 20 मई 2026 को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन अग्रिम आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश कुमार राय और क्षेत्रीय मंत्री विनोद तिवारी ने निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की विभिन्न मांगों पर शासन और निगम प्रबंधन ने सकारात्मक रुख अपनाया है। वार्ता में महंगाई भत्ता, संविदा कर्मियों के पारिश्रमिक, भत्तों की वृद्धि समेत कई मुद्दों पर सहमति बनी है। क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए फिलहाल आंदोलन स्थगित किया गया है तथा मांगों के समाधान की दिशा में आगे की कार्रवाई पर नजर रखी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...