बिहारशरीफ, जून 13 -- थरथरी, निज संवाददाता। उदेरा स्थान से मुहाने नदी का बंद मुंह खुलवाने व लोकाइन नदी के दोनों तरफ पक्का तटबंध निर्माण कराने की मांग को लेकर अखिल भारतीय किसान महासभा 15 जून को डीएम के समक्ष धरना देगा। इसकी तैयारी के लिए कार्यकर्ताओं ने शनिवार को थरथरी बाजार, भतहर, करियामा, हसेपुर, कचहरीया, गंगा बिगहा, जैतपुर, सैदवरही, धरमपुर, राजाबाद आदि गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जिला सचिव मुनीलाल यादव एवं किसान नेता बखोरी प्रसाद ने कहा कि थरथरी, चंडी व हरनौत में सुखाड़ की स्थिति रहती है। दूसरी तरफ लोकाइन से हिलसा व करायपरसुराय में बाढ़ आ जाता है। इस समस्या का समाधान करने के लिए धरना दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- धरना की तैयारी के लिए किया जनसंपर्क (थरथरी से रौशन कुमार)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...