जहानाबाद, जून 7 -- करपी, निज संवाददाता। सोनभद्र बंशी सूर्यपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित राजद कार्यालय में स्थानीय नेताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड कार्यालय के समक्ष 9 जून को आयोजित धरना एवं प्रदर्शन को सफल बनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड राजद अध्यक्ष महाराणा यादव ने किया। इन्होंने बताया कि प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार बंसी प्रखंड कार्यालय के समक्ष 9 जून को बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी, भ्रष्ट एवं चौपट विधि व्यवस्था तथा भ्रष्टाचार समेत अन्य मुद्दों पर धरना दिया जाएगा। यह सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। राज्य में समस्याओं की अंबर लगती जा रही है। यह भी पढ़ें- भ्रष्टाचार व महंगाई के खिलाफ धरना को सफल बनाने का निर्णय ऐसे में राजद नेताओं ने जोरदार धरना प्रदर्शन की तैयारी की है। बैठक में राजद नेता वैद्यनाथ ...