बुलंदशहर, अप्रैल 20 -- सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आठवें वेतन आयोग में पेंशनर्स की उपेक्षा को लेकर एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी धरने आज 12 बजे से होगा। जिलाध्यक्ष ठाकुर दास लोधी ने बताया की संगठन की दस सूत्रीय मांगों को लेकर यह धरना दिया जाएगा। नगर के राजेबाबू पार्क में यह धरना होगा। उन्होंने बताया की धरने में ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल होकर अपनी मांगों के लिए आवाज उठाएंगे। यह भी पढ़ें- मांगों को लेकर पेंशनर्स ने की बैठक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...