बिजनौर, अगस्त 25 -- राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में मांगों को लेकर डीसीओ कार्यालय पर छठे दिन अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब तक मांगों का निस्तारण नहीं होगा धरना जारी रहेगा। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारी मांगों के लिए 20 अगस्त से धरने पर बैठे हैं। रात दिन किसान धरने पर जमे हैं और 30 साल का विलम्ब ब्याज सहित हिसाब पर अड़े हुए हैं। जिलाध्यक्ष विनोद कुमार का कहना है कि जब तक किसानों की मांग पूरी नहीं होगी धरना जारी रहेगा। जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने स्पष्ट कहा है डीसीओ को 30 साल का हिसाब देना ही होगा। यह भी पढ़ें- Bijnor News: प्रशासन से वार्ता विफल, किसानों का धरना जारी मौके पर हितेंद्र सिंह, मोबिन त्यागी, भूपेंद्र सिंह, जयपाल सिंह, रोहित राठी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्ता...