चंदौली, अगस्त 12 -- चंदौली, संवाददाता । विंध्य एक्सप्रेस-वे परियोजना के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसान नेताओं को सोमवार की रात पुलिस ने जबरन उठा लिया। बाद में तीन किसान नेताओं को छोड़ दिया। लेकिन संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक मणिदेव चतुर्वेदी के खिलाफ शांति भंग का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। इसपर किसान नेता ने कस्टडी मे आमरण अनशन शुरू कर दिया। मंगलवार की दोपहर बाद सदर उपजिलाधिकारी ने उन्हें जमानत दी। इसके बाद बैठक कर किसानों निर्णय पर पुन: धरना शुरू किया गया। सदर एसडीएम संजय राय ने वहां पहुंचकर किसानों को आश्वासन दिया कि एक सप्ताह में मांगो पर निर्णय ले लिया जायेगा। किसानों ने चेताया कि अगर एक सप्ताह में कोई निर्णय नहीं लिया गया तो संयुक्त किसान मोर्चा फिर धरने पर बैठने का काम करेगा。 ...