वाराणसी, अप्रैल 17 -- वाराणसी। बीएचयू में नियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे कर्मचारियों से शुक्रवार को चीफ लेबर कमिश्नर मुकेश कुमार तिवारी मिलने पहुंचे। आंदोलन के दसवें दिन मधुबन स्थित धरनास्थल पर चीफ लेबर कमिश्नर ने कर्मचारियों से बात कर उनकी समस्या जानी। इसके बाद पांच प्रतिनिधियों को एलडी गेस्ट हाउस में मिलने बुलाया। दोपहर बाद तक कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल और लेबर अधिकारियों के बीच बातचीत हुई। अधिकारियों ने कुलपति सहित बीएचयू के वरिष्ठ अधिकारियों से भी प्रकरण की जानकारी ली। लेबर अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद कर्मचारियों की मांगों पर निष्कर्ष निकलने की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...