बदायूं, जनवरी 30 -- बदायूं। आशा संगिनियों की हड़ताल का 46वां दिन पूरा हो गया। गुरुवार को मालवीय आवास पर धरने में जुटी आशा कर्मियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान जिलाध्यक्ष जौली वैश्य ने कहा कि सरकार ने 20 वर्षों में आशा कर्मियों से सिर्फ काम लिया है लेकिन उनके हक के लिए एक बार भी नहीं सोचा है। अब आशा कर्मी धरना प्रदर्शन कर रही हैं लेकिन उनकी अनसुनी करके सरकार अपनी हठधर्मिता दिखा रही है। इसीलिए खून से लिखा मांग पत्र डीएम के प्रतिनिधि को सौंपा गया। इस मौके पर ममता, ऊषा, किरण, निर्मला, सीमा, सरिता, रेखा, नन्ही देवी, रामेश्वरी, भवानी, सुमन, नीलम, रेणु मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.