मेरठ, जून 23 -- ई-पंजीकरण और निजीकरण संबंधी आदेशों के विरोध में तहसील परिसर में धरना देर रहे सरधना बार एसोसिएशन के अधिवक्ता और दस्तावेज लेखको से मंगलवार को विधायक अतुल प्रधान मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि वे इस मुददे को सदन में उठाएंगे। बता दें, कि पिछले 10 दिनों से तहसील परिसर स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में अधिवक्ताओं व दस्तावेज लेखकों का धरना प्रदर्शन चल रहा है। अधिवक्ताओं का कहना है कि ई-पंजीकरण और निजीकरण की व्यवस्था से आम लोगों के साथ-साथ अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों के हित प्रभावित होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की यह नीति पारंपरिक व्यवस्था को समाप्त करने का प्रयास है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- धरनारत अधिवक्ताओं से मिले विधायक अतुल प्रधान उन्होने विधायक अतुल प्रधान से सहयोग की अपील की। विधायक अतु...