जहानाबाद, मई 31 -- मखदुमपुर,निज संवाददाता। घरनई थाना क्षेत्र के विशुनपुर के निकट सड़क दुर्घटना में वृद्धा मुंगेश्वरी देवी (90) गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मखदुमपुर लाया गया जहां से प्राथमिक इलाज के बाद विशेष इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार रविवार शाम 6 बजे वह अपने घर के सामने टहल रही थी। तभी एक गाड़ी ने ठोकर मार दी। उसका घर एनएच 22 पर सड़क किनारे था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...