बिहारशरीफ, अप्रैल 23 -- धरती ही जीवन का आधार, इसे बनाएं स्वर्ग धरा को हरा भरा बनाकर ही संवारा जा सकता है पर्यावरण नालंदा कॉलेज में पृथ्वी दिवस पर हुआ पोस्टर व भाषण कार्यक्रम फोटो : नालंदा कॉलेज : नालंदा कॉलेज में बुधवार को पोस्टर व भाषण कार्यक्रम में शामिल छात्रा श्रेया व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। नालंदा कॉलेज भूगोल विभाग में बुधवार को पृथ्वी दिवस पर पोस्टर व भाषण कार्यक्रम हुआ। इसमें प्राचार्य प्रो. सुनीता सिन्हा व विभागाध्यक्ष डॉ. भावना ने कहा कि धरती और प्रकृति ही पूरा जीवन का आधार है। इसे हमसबों को मिलकर एक बार फिर से स्वर्ग बनाना होगा। धरा को हरा भरा बनाकर ही पर्यावरण को संवारा जा सकता है। यह भी पढ़ें- पृथ्वी दिवस : कहीं चित्रकला प्रतियोगिता तो कहीं व्याख्यान का आयोजन उन्होंने युवाओं से इसके लिए आगे आने व लोगों को जागरूक करने क...