सोनभद्र, मई 26 -- सोनभद्र, संवाददाता। इफको की तरफ से मंगलवार को रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक सभागार में धरती माता बचाओ अभियान के अंतर्गत नैनो उर्वरक आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारियों, तकनीकी सहायकों एवं इफको नगद उर्वरक विक्रेताओं सहित करीब 80 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कृषि अधिकारी वीरेन्द्र कुमार रहे, जबकि कृषि विज्ञान केंद्र मंगुराही के विषय विशेषज्ञ डॉ. रश्मि सिंह एवं डॉ. विश्वनाथ यादव विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी अतिथियों का बुके भेंट कर स्वागत किया गया।कार्यक्रम का संचालन कर रहे इफको क्षेत्राधिकारी अभिजीत मौर्य ने नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, जल विलेय उर्वरक एवं जैव उर्वरकों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। इसके बाद इफको मुख्यालय से आए क्षेत्रीय प्रबंधक डॉ. अक्षय कुमार पांडे...