एटा, अप्रैल 15 -- स्वच्छ भारत मिशन 2.0 ग्रामीण के तहत जिले ने प्रदेश में पहली रैंक प्राप्त की है। पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 के लक्ष्यों को तय समय में शत-प्रतिशत पूरा करने के बाद पंचायती राज विभाग को सीएम डैशबोर्ड पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। सफलता के बाद शासन ने अब वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जिले को 8415 नए घरेलू शौचालयों के निर्माण का नया लक्ष्य आवंटित किया है। बुधवार को एसडीएम/प्रभारी डीपीआरओ राजकुमार मौर्य ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 में पंचायती राज विभाग को जिले में कुल 10,715 व्यक्तिगत घरेलू शौचालयों के निर्माण का लक्ष्य मिला था, जिसे समय रहते पूरा कर लिए जाने के आधार पर जिले को प्रदेश के सीएम डैशबोर्ड पर प्रथम रैंकिंग मिली, जो जिले के लिए एक बड़ी प्रशासनिक उपलब्धि है।उन्होंने यह भी पढ़ें- संतुलित उर्वरक का उपयोग करने ...