मुजफ्फर नगर, जून 8 -- मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में ग्रीनलैंड स्कूल में किशोर बालक-बालिका चरित्र निर्माण योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि धरती पर माता-पिता से बढ़कर कोई देवता नहीं है। उन्होंने जड़ और चेतन देवताओं का अंतर समझाते हुए माता, पिता, आचार्य और अतिथि को चेतन देवता बताया। योगाचार्य ने कहा कि माता-पिता की सेवा और आज्ञा पालन से बच्चों की आयु, विद्या, यश और बल में वृद्धि होती है। शिविर में जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर और योगाचार्य सुरेंद्र पाल ने बच्चों को विभिन्न आसन व प्राणायाम कराए। यह भी पढ़ें- किशोर चरित्र निर्माण योग शिविर संपन्न अंत में केंद्र प्रमुख कविंद्र बालियान ने मिठाई बांटी और ओउम् ध्वनि व शांति पाठ के साथ शिविर का समापन हुआ।

हिं...