अररिया, मई 22 -- रानीगंज। एक संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के मौके पर शुक्रवार को रानीगंज के उच्च माध्यमिक विद्यालय परिहारी में इको क्लब फ़ॉर मिशन लाइफ की ओर से रचनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कचरा प्रबंधन गतिविधि के तहत प्रधानाध्यापक डॉ तरुण सिंह के नेतृत्व में नोडल शिक्षक अरविंद कुमार यादव तथा सुखबीर सिंह एवं क्लब के सदस्य छात्र- छात्राओं ने विद्यालय परिसर में साफ सफाई अभियान चलाया। छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक डॉ तरुण सिंह ने कहा इस धरती पर पारिस्थितिकी- संतुलन के लिए सभी प्रकार के जीव-जंतु और पेड़-पौधों का महत्व है। हमलोगों की गलती के कारण आज हम अति वृष्टि, अनावृष्टि वैश्विक- तापन आदि गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- निरंतर बढ़ रहे प्रदूषण से जनजीवन को खतरा बहुत से जीव-जंतु विलुप्त ह...