श्रावस्ती, मार्च 10 -- श्रावस्ती, संवाददाता। वाइस चेयरमैन वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद सतीश पाठक सोमवार को सिरसिया पहुंचे। जिनका पिपरहवा गांव में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने पौधरोपण कर लोगों को वन संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह स्वागत मेरा नहीं, बल्कि आपकी अटूट आस्था और विश्वास का सम्मान है। मैं क्षेत्र के विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहूंगा। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को दूर कराने का प्रयास करने व आगामी योजनाओं से क्षेत्र को लाभान्वित कराने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान उन्होंने सिरसिया क्षेत्र के ग्राम शंकरपुर व राजपुर में पौधारोपण भी किया। उन्होंने कहा कि धरती पर जीवन के लिए वनों का होना जरूरी है। यह हमारे पर्यावरण को संतुलित और प्रदूषण मुक्त रखते हैं। इसलिए लोग ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.