कन्नौज, जून 5 -- तालग्राम, संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पंचायत तालग्राम में पौधरोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। चेयरमैन मोहसिन खान उर्फ जानू खान ने शुक्रवार को नगर पंचायत परिसर स्थित एमआरएफ सेंटर एवं वेट वेस्ट सेंटर में पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान चेयरमैन ने कहा कि पृथ्वी पर जीवन के अस्तित्व को बनाए रखने के लिए वृक्षों का संरक्षण और अधिक से अधिक पौधरोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इसलिए पौधरोपण को जन आंदोलन का स्वरूप देने की जरूरत है। कार्यक्रम में वरिष्ठ लिपिक दीपक सविता, अनुज कुमार, रामवेदी शर्मा, सफाई नायक सन्तराम सहित नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस : धरा को हरा भरा रखने का लिया संकल्प इसके अलावा नगर के गणमान्य नागरिकों में मुन्ना भाई, तहसीन खान...