मुरादाबाद, जून 15 -- पीडीएस विद्यालय परिवार, मछरिया के तत्वावधान में लाइनपार स्थित माता कात्यायनी मंदिर में चल रही राम कथा में कथा व्यास अनिल शास्त्री ने श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का अमृत रसपान कराया। उन्होंने बताया कि श्रीराम का जन्म धरती को राक्षसों से मुक्त कराने और धर्म की स्थापना के लिए हुआ था। इसी उद्देश्य से उन्होंने बाल्यावस्था में ही ताड़का का वध कर मुनियों के यज्ञों की रक्षा की। अंत में रावण का वध कर धर्म की पुनर्स्थापना की। इसी कारण लोग आज भी मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम को श्रद्धा से याद करते हैं। सुबह की पारी में वीरेंद्र आर्य ने सामवेद परायण यज्ञ कराया। कार्यक्रम में संयोजक रामाशंकर सैनी, प्रभा सैनी, काजल सैनी एवं रविंद्र सिंह का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...