मुरादाबाद, जनवरी 29 -- सूरज नगर लाइन पार में राम कथा का आयोजन किया गया। कथा व्यास राजेंद्रानंद महाराज ने श्री राम की लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि श्रीराम का अवतार धरती को पापियों से मुक्त करने के लिए हुआ। उन्होंने किशोरावस्था से ही राक्षसों का वध कर संन्यासियों और ऋषि-मुनियों को राहत दिलाई और वनवास के दौरान अकेले ही रावण का वध कर धरती को मुक्त कराया। श्री राम ने मर्यादित रहकर युवाओं को भी मर्यादा का पाठ पढ़ाया। व्यवस्था में राजेश पाल, सुनीता पाल, प्रिया गुप्ता, राधा रानी, सुमन शर्मा, प्रदीप शर्मा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...