नई दिल्ली, जून 6 -- ब्राजील के तटवर्ती इलाके में एक ऐसा आइलैंड है, जहां आम लोगों के जाने की इजाजत नहीं है। शायद इसीलिए इसे धरती की सबसे डरावनी जगहों में शुमार किया जाता है। इस आइलैंड को स्नेन आइलैंड कहा जाता है। यहां पर सौ-दो सौ नहीं, बल्कि हजारों की संख्या में सांप हैं। सांपों की इतनी भारी-भरकम फौज के चलते, यहां पर टूरिस्ट्स को भी जाने की अनुमति नहीं है। यहां पर केवल वैज्ञानिक या फिर ब्राजीली मिलिट्री टीम के जवान ही जा सकते हैं। इसके लिए भी उन्हें बहुत कड़े नियमों का पालन करना पड़ता है। कई तरह की कहानियांयह आइलैंड ब्राजील के मेनलैंड से 33 किलोमीटर दूर है। पिछले कई साल में इस जगह को लेकर इंटरनेट पर कई तरह की कहानियां फैली हुई हैं। कुछ लोगों का कहना है कि यहां पर हर मीटर पर एक सांप है। सोशल मीडिया पर तमाम ऐसे वीडियोज हैं, जिनमें इस आइलैंड ...