धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर समाहरणालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित
चतरा, जून 10 -- चतरा, संवाददाता। महान जननायक, आदिवासी समाज के गौरव एवं स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस के अवसर पर मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त रवि आनंद, पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, सिविल सर्जन डॉ. सतेंद्र कुमार सिन्हा, जिला शिक्षा अधीक्षक रामजी कुमार, जिला योजना पदाधिकारी शिशिर पंडित सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष एवं योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया। यह भी पढ़ें- भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर झामुमो नेताओं ने दी श्रद्धांजलि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.