रांची, मई 29 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी राइफल शूटिंग क्लब के तत्वावधान में 30 मई से 2 जून तक चार दिवसीय धरती आबा बिरसा मुंडा शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। शूटिंग चैंपियनशिप में राज्य के विभिन्न जिलों से आए निशानेबाज अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। खूंटी राइफल शूंटिंग क्लब के सचिव सह कोच अनुज कुमार ने बताया कि  प्रतियोगिता में 10 मीटर ओपन साइट राइफल, 10 मीटर पीप साइट राइफल तथा 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धाओं में मुकाबले होंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में सब यूथ से लेकर मास्टर केटेगरी तक के मुकाबले होंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता को सब-यूथ, यूथ, जूनियर, सीनियर और मास्टर वर्ग में विभाजित किया गया है। उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप में खूंटी, चतरा, देवघर, धनबाद, हजारीबाग, रामगढ़, जमशेदपुर, रांची, पलामू और कोडरमा सहित कई जिलों ...