दुमका, जून 16 -- गोपीकांदर। प्रधानमंत्री जन जाति न्याय महाअभियान के तहत धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान गोपीकांदर प्रखंड अंतर्गत पंचायत भवन मूसना में 15 जून से 30 जून 2025 तक का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का विधिवत् उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी गोपीकांदर सह अंचलाधिकारी विजय प्रकाश मरांडी ने दीप प्रज्जवलित कर किया । कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री मरांडी ने उपस्थित ग्रामीणों को धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान से संबंधित जानकारी विस्तार से बताया। साथ ही विभिन्न योजना से ग्रामीणों को जोड़ने पर बल दिया गया। ताकि ग्रामीणों को अधिक से अधिक सरकारी लाभ दिया जा सके। इस अवसर पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी विशाल कुमार, मूसना पंचायत के मुखिया संगीता मुर्मू, सुरेश मुर्मू, गोवर्धन हेंब्रम, सहायक अभियंता शालिम मरांडी,...