गिरडीह, मई 4 -- गिरिडीह। शहर के सिहोडीह स्थित बुद्ध ज्ञान विद्यालय द्वारा बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर 'त्रिविध पावनी मंगल उत्सव' का भव्य आयोजन किया गया। भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में धम्म बंधु, माताएं, बहनें और श्रद्धालु शामिल हुए। उत्सव की शुरुआत बुद्ध ज्ञान विद्यालय से एक विशाल धम्म यात्रा के साथ हुई। यह यात्रा सिहोडीह से शुरू होकर बरगंडा, झंडा मैदान और अंबेडकर चौक पहुंची, जहां बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके पश्चात यात्रा कालीबाड़ी और मकतपुर चौक होते हुए महामाया प्यारी देवी बुद्ध विहार में संपन्न हुई। यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं का स्वागत शरबत और पानी वितरण कर किया गया। यह भी पढ़ें- भगवान बुद्ध का संदेश आज भी प्रासंगिक: सुदिव्यउत्सव की ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.