नवादा, मई 11 -- धमौल थाना में पदस्थापित चौकीदार जितेंद्र पासवान पर रविवार की शाम जानलेवा हमला किए जाने की घटना सामने आई है। बताया जाता है कि थाना के ठीक सामने एक हमलावर ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, हमलावर ने चौकीदार जितेंद्र पासवान के पेट में कई बार चाकू से वार किया। हमले के बाद वह लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़े। घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पकरीबरावां पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- बिहार के नवादा में थाने के सामने चौकीदार की चाकू गोदकर हत्या, मची सनसनी बताया जा रहा है कि उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घ...