रामपुर, मार्च 7 -- शहजादनगर थाना क्षेत्र के धमोरा गांव निवासी संदीप सक्सैना चार मार्च को होली चौराहे के पास महेंद्र मौर्य की दुकान से होली मिलकर वापस आ रहे थे। रास्ते में ज्ञानेंद्र मौर्य,दीपक मौर्य,गौरव मौर्य और वंश ने मारपीट शुरू कर दी।विरोध करने पर डंडों से हमला कर दिया। इसमें संदीप सक्सैना घायल हो गए। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित थाने पहुंचा और पुलिस को शिकायत पत्र दिया। पुलिस ने शिकायत पत्र के आधार पर चारों भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...