रामपुर, जून 4 -- शहजादनगर थाना क्षेत्र के धमोरा गांव निवासी अनिल गुप्ता ने पुलिस को शिकायत कर बताया कि वह दो मई की रात अपनी दुकान बंद कर रहे थे। तभी पास में ही रहने वाले राजीव गुप्ता, कृष्णा गुप्ता और दो अन्य लोग उसकी दुकान पर आए। आरोपी आते ही गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर सभी ने मारपीट कर दी। शोर मचाने पर सभी मौके से फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने राजीव गुप्ता, कृष्णा गुप्ता और दो अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...