एटा, जुलाई 25 -- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों और युवाओं की बड़ी जीत के रूप में देखते हुए शहर कांग्रेस कमेटी ने विजय जुलूस निकाला। विजय मशाल जलूस के साथ मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनीत पाराशर बाल्मीकि एवं पूर्व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष ठाकुर अनिल सोलंकी के ने बताया कि जलूस कांग्रेस कार्यालय से जीटी रोड, परशुराम चौक और रोडवेज बस स्टैंड होता हुआ निकाला गया। कार्यकर्ताओं ने जयकारे लगाए और विजय के रूप में पूरे मार्ग पर उत्साह का माहौल रहा। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: कांग्रेस जिलाध्यक्ष का सत्याग्रह समाप्त, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बांटी मिठाईविद्यार्थियों की जीत विनीत पाराशर बाल्मीकि ने कहा कि छात्रों के आंदोलन ने शिक्षा मंत्री जैसे बड़े नेता को इस्तीफा देने पर मजबूर कर दिया। अनि...