नई दिल्ली, जुलाई 9 -- डाअजय देवगन, रितेश देशमुख की फिल्म धमाल 4 आज यानी 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। धमाल 4 से पहले इस फिल्म के तीन सीक्वल्स रिलीज हो चुके हैं। धमाल 4 से फैंस को काफी उम्मीदें हैं क्योंकि इस सीक्वल की हर फिल्म ने दर्शकों को खूब हंसाया है। धमाल 4 की रिलीज के बीच जानते हैं धमाल सीक्वल की पिछली तीन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस हाल। धमाल: इस सीक्वल की सबसे पहली फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी। धमाल को इंद्र कुमार ने ही डायरेक्ट किया था। फिल्म 7 सितंबर, 2007 को रिलीज हुई थी। धमाल का बजट 19 करोड़ रुपये था। boxofficeindia.com के मुताबिक, धमाल ने भारत में 45.63 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सेमी हिट साबित हुई थी। कास्ट: संजय दत्त, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, आशीष चौधरी, जावेद जाफरी, गोवर्धन असरानी, संजय मिश्रा, व...