नई दिल्ली, मार्च 8 -- नई डीजल एसयूवी लेने की सोच रहे हैं, तो कुछ दिन और वेट कर लीजिए। आने वाले दिनों में इंडियन मार्केट में कई नई एसयूवी और मौजूदा एसयूवी के फेसलिफ्ट आने वाले हैं। इनमें स्कॉर्पियो-N फेसलिफ्ट से लेकर नई टोयोटा फॉर्च्यूनर शामिल है। तो आइए जानते हैं इस साल लॉन्च होने वाली टॉप 5 एसयूवी के बारे में।Mahindra Scorpio-N (फेसलिफ्ट) महिंद्रा अपनी लोकप्रिय लैडर-फ्रेम एसयूवी, स्कॉर्पियो-एन के मिड-लाइफ फेसलिफ्ट को लॉन्च करने की तैयारी में जुटी है। इसमें कंपनी अपडेटेड एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन के साथ कई नए फीचर्स ऑफर करने वाली है। इनमें 10.25 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फुली डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स के साथ और भी बहुत कुछ शामिल है। डीजल इंजन की बात करें तो, इसमें वही 2.2 लीटर एमहॉक इंजन...