धमाकों से दहला पाकिस्तान, पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला; महिलाओं और बच्चे समेत 5 की मौत
नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- पाकिस्तान के अशांत उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू जिले में गुरुवार देर रात एक भीषण आत्मघाती हमले ने पूरे इलाके को दहला दिया। डोमेल तहसील में स्थित एक पुलिस स्टेशन को निशाना बनाकर किए गए कार बम धमाके में कम से कम पांच लोगों की जान चली गई है, जिनमें तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हमलावर विस्फोटक से भरी कार लेकर पुलिस स्टेशन की दीवार से जा टकराया। धमाका इतना शक्तिशाली था कि इसकी गूंज दूर-दराज के इलाकों तक सुनी गई। इस विस्फोट की चपेट में आने से न केवल पुलिस स्टेशन की इमारत को भारी नुकसान पहुंचा, बल्कि आसपास स्थित कई घरों की छतें और दीवारें भी ढह गईं। प्रारंभिक रिपोर्टों के मुताबिक, मलबे की चपेट में आने से निर्दोष नागरिकों की जान गई है। बचाव दल ने अब तक घटनास्थल से पांच शव बर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.