पीलीभीत, मार्च 1 -- व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अफराज जिलानी और उनकी पत्नी हिना अपने रिश्तेदारों के लिए चिंतित है। दरअसल बहरीन के हूरा में जब धमाका हुआ तो उसके बाद मिली जानकारी पर हिनी ने अपनी बहन जूही से बात करने की कोशिश की। पर बात नहीं हो सकी। इस पर मन में फिक्र हुई। पर शाम को करीब सात घंटे बाद हूरा से फोन आ गया। बताया गया कि धमाकों की वजह से दहशत थी। मन काम नहीं कर रहा था। पर आप लोग फिकर न करो हम सब खैरियत से सुरक्षित हैं। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जिलानी ने बताया कि लखनऊ हजरतगंज निवासी उनकी पत्नी की बहन का परिवार बीस साल पहले बहरीन चला गया है। मनामा में हूरा के पास एक प्रतिष्ठित होटल सीरिज में उनके साढू फैसल फरूखी सीजीएम हैं। वे लंबे समय से रह रहे हैं। ईरान से टेंशन होने की जानकारी पर रिश्तेदारों को फोन किया तो बहरीन में कोई संपर्क न...