धमाके से दहला पाक का क्वेटा शहर, कम से कम 23 की मौत और दर्जनों घायल; ट्रेन की बोगी के उड़े परखच्चे
नई दिल्ली, मई 24 -- पाकिस्तान के क्वेटा शहर में बड़ा बम धमाका हुआ है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस धमाके में बड़ी संख्या में लोगों की जान जाने की संभावना है। इस हमले में अब तक 23 लोगों की मारे जाने की पुष्टि की गई है। जानकारी के मुताबिक क्वेटा में फ्रंटियर कोर के हेडक्वार्टर के गेट के ही पास रेलवे ट्रैक पर भीषण धमाका हुआ। इसमें ट्रेन की एक बोगी के परखच्चे उड़ गए और आसपास आग लग गई। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस धमाके में कम से कम 23 लोग मारे गए हैं और 30 से ज्यादा घायल हो गए हैं। घायलों को क्वेटा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ट्रैक के पास खड़े कई वाहनों में भी आग लग गई है। रिपोर्ट के मुताबिक यह धमाका इतना जोरदार था कि ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। इसके बाद धुएं का भयंकर गुबार उठा। हादसा क्वेटा के मन फाटक इलाके में हुआ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.