उरई, अप्रैल 11 -- कोंच। संवाददाता गल्ला मंडी परिसर में शुक्रवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मंडी गेट के पास लगा 63 केवी का विद्युत ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगा। तेज लपटें और आसमान में उठता काला धुआं देखकर वहां मौजूद व्यापारियों और आम लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल ने बत्ती बंद करा आग पर काबू पाया।आसपास के लोगों ने ट्रांसफार्मर से पहले तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिसके तुरंत बाद उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड प्रभारी लाखन सिंह के नेतृत्व में दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया। काफी प्रयासों के बाद आग बुझाई जा सकी, जिससे एक बड़ी दुर्घटना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.