अलीगढ़, नवम्बर 12 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। दिल्ली कार बम धमाके की घटना के बाद देशभर में सनसनी मची हुई है। भीड़ वाले इलाकों पर विशेष नजर रखी जा रही है। सिविल पुलिस के साथ यातायात पुलिस भी पैनी नजर बनाए हुए हैं। मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस ने पुराने बाजारों में चेकिंग अभियान चलाया। लंबे समय से एक ही स्थान पर खड़े वाहनों को ट्रैफिक लाइन भेजा गया। यातायात पुलिस ने रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डा, प्राइवेट पार्किंग स्थलों, सड़क के किनारे कई दिनों से खड़े वाहनों की चेकिंग करते हुए उनके वाहन स्वामियों को बुलाकर गाड़ियों की गहनता से जांच कराई। संदिग्ध प्रतीत होने पर सघन जांच की गई। अभियान शहर के शमशाद मार्केट, पुरानी चुंगी, जमालपुर, अब्दुल्ला कॉलेज रोड, मैरिस रोड, रेलवे रोड, रेलवे पार्किंग, मसूदाबाद, सूत मिल रोडवेज बस अड्डा पर चेकिंग की गई। इन स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.