धमाकेदार लिस्टिंग के बाद तूफानी रफ्तार में दौड़ा यह शेयर, दांव लगाना कितना सही?
नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- SFC Environmental Tech share price: बीते मंगलवार को धमाकेदार लिस्टिंग के बाद बुधवार को एक बार फिर से SFC एनवायरनमेंटल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के शेयरों में जोरदार तेजी आई। सप्ताह के तीसरे दिन यह शेयर बीएसई पर 12% से ज्यादा उछल गया और इसने अपने ऑल टाइम हाई 478.20 रुपये को टच किया। बता दें कि यह कंपनी वेस्टवाटर ट्रीटमेंट सॉल्यूशन का काम करती है और बीते अक्टूबर महीने के आखिरी हफ्ते में ही इसका आईपीओ लॉन्च हुआ था। वहीं, 3 नवंबर यानी मंगलवार को कंपनी शेयर बाजार में लिस्ट हुई।मंगलवार को किस भाव पर लिस्टिंग बीते मंगलवार को SFC एनवायरनमेंटल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के आईपीओ का इश्यू प्राइस 330 रुपये था। इस मुकाबले शेयर की क्लोजिंग करीब 29 प्रतिशत बढ़त के साथ हुई। वहीं, बीएसई में शेयर अपने इश्यू प्राइस से 7.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.