नई दिल्ली, जुलाई 25 -- भारत बनाम जिम्बाब्वे दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में ईशान किशन ने शानदार 81 रनों की पारी सिर्फ 44 गेंदों में खेली। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान कुल नौ चौके और 2 छक्के लगाए। 184 से अधिक की स्ट्राइक रेट से पारी खेली। इस दमदार पारी के साथ ईशान किशन ने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। वे एक टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक कैंलेंडर ईयर में सर्वाधिक रन बनाने वाले दुनिया के टॉप बल्लेबाजों में 7वें स्थान पर आ गए हैं। एक कैलेंडर ईयर में ईशान किशन के क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में अब 783 रन हो गए हैं और उन्होंने विराट कोहली द्वारा साल 2022 में बनाए गए 781 रन के आंकड़े को पीछे छोड़ चुके हैं। हालांकि, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और सूर्यकुमार यादव जैसे तमाम बल्लेबाज उनसे ऊपर हैं। पूरी लिस्ट देखते हैं। यह भी पढ़ें- वैभव स...