नई दिल्ली, जुलाई 25 -- भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने शनिवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ 90 रनों की जीत पर कहा है कि वह टीम के प्रदर्शन से काफी खुश हैं। भारतीय कप्तान ने ईशान किशन और तिलक वर्मा की दमदार पारियों की तारीफ की है। भारतीय टीम ने ईशान किशन और तिलक वर्मा की दमदार पारियों की बदौलत पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 219 रन बनाए। इसके जवाब में जिम्बाब्वे की पूरी टीम 17.5 ओवर में 129 रन पर सिमट गई और भारत ने तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली।उनके शॉट आंखों को सुकून देने वाले थे श्रेयस ने शनिवार को मैच के बाद कहा, ''हमने आज एक बहुत अच्छी जीत हासिल की। बल्लेबाजी में जिस तरह से इशान और तिलक ने बल्लेबाजी की और उन्होंने कुछ ऐसे शॉट्स खेले जो कि आंखों को सुकून देने वाले थे। और फिर गेंदबाजों ने योजना के ह...